Advertisement

पिरुवाटाँड़ महायज्ञ में शामिल मंत्री योगेंद्र ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के पिरुवाटाँड़ में आयोजित अनुष्ठान सह महायज्ञ में 26 अप्रैल को राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मौके पर मंत्री योगेंद्र ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी आयोजकों को साधुवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।

मंत्री ने कहा कि महायज्ञ जैसे पवित्र आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वे क्षेत्र की जनता के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते है तथा आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता दीपक कुमार नायक ने भी इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिरुवाटाँड़ में आयोजित यह महायज्ञ धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा बढ़ता है और हमारी सांस्कृतिक विरासत मजबूत होती है। इसके लिए सभी आयोजक बधाई के पात्र हैं। महायज्ञ कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों और समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *