मुझे चार साल का मौका दें-कुमार जयमंगल

कांग्रेसजनों की पीट मिटिंग आयोजित

कथारा,चलकरी व् चांदो में कांग्रेसजनों की पीट मिटिंग आयोजित
एस.पी.सक्सेना/बोकारो (Bokaro)। बेरमो विधानसभा के लिये होने वाले उपचुनाव को लेकर 8 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी की ओर से बेरमो प्रखंड के कथारा व् पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले चलकरी उत्तरी, दक्षिणी तथा चांदो पंचायत में बूथ स्तरीय समीक्षात्मक बैठक किया गया।
कथारा एक नंबर कॉलोनी हनुमान मंदिर के समीप राकोमसं कार्यालय प्रांगण में उपस्थित कांग्रेसजनों व् यूनियन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संभावित कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में संपन्न विधानसभा चुनाव में उनके पिता दिवंगत विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह को अपार समर्थन देकर विधानसभा भेजने का काम किये थे। मुझे चार साल मौका दें ताकि अपने पिता के सपनो को साकार करते हुए बेरमो का विकास कर सकूं। साथ हीं आपलोगों की सेवा करने का मौका मिले। अनुप सिंह ने कहा कि वे हारे या जीते उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके बाद भी जिस तरह राजेंद्र बाबू का दरवाजा सबके लिए खुला रहता था आगे भी खुला रहेगा। कोई उस दरवाजा से आजतक न खाली लौटा है और न लौतेगा।
विकास सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार किसानों और मजदूरों का गला घोंटने का काम कर रही है। यह नीति और सिद्धांतों की लड़ाई है। इसमें सबको साथ मिलकर लड़ना होगा। ऐसे समय में हं सबो को मजदूर मसीहा राजेन्द्र बाबू की कमी खल रहा है। इसलिये आप सब अनुप सिंह के हाथों को मजबूत करने का काम करें। श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि सुनहरे भविष्य और सुनहरा बेरमो बनाने के लिए बेरमो विधानसभा क्षेत्र के तमाम मजदूर, किसान और व्यवसायी कांग्रेस उम्मीदवार अनुप सिंह को अपना पुर्ण समर्थन दें। संचालन कांग्रेस के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने किया। जबकि बैठक को मो.जानी, अवधेश सिंह, अंजनी त्रिपाठी, गुरनाम सिंह आदि ने संबोधित किया।

इससे पूर्व चलकरी उत्तरी पंचायत के गिरिटोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अनुप सिंह ने स्थानीय रहवासियों से समर्थन मांगा। मुस्लिम मुहल्ले के मदरसा के समीप बैठक कर रहिवासियों से जातपात की भवना से ऊपर उठकर चुनाव में सहयोग की अपील की। यहां सूबे के मंत्री दिवंगत हाजी हुसैन के प्रति दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर अशोक मंडल, निमाय मंडल, सुदामा गिरी, आनंद गिरी, विजय मंडल, अमित मंडल, गोपाल मंडल, कयूम मियां, अजमत अंसारी, मो वाजिद, हैदर अली आदि मौजूद थे। चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुंझको, बड़की टांड स्थित तुरीटोला में रहिवासियों की समस्याओं को सुनकर उन्हें आश्वस्त किया कि वे अपना समर्थ दें। उनकी समस्याओं का निराकरण अवश्य होगा। यहां महेश्वर तुरी, बाजुन मुर्मू आदि उपस्थित थे। चांदो गावं के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि मेरे स्व पिता राजेंद्र बाबू को हमेशा आपलोगों ने आशीर्वाद दिया है। आज वे हमलोगों से जुदा हो गए है। विश्वाश दिलाता हूं कि हमें आपका सहयोग मिला तो हर जटिल समस्याओं का निराकरण होगा। यहां पर गररी, खुर्द चांदो, बसेरिया, भूलनखेतको सहित सभी छह बूथों के कार्यकर्ता, नवयुवक, महिलाएं, बुजुर्ग उपस्थित थे। विशेषकर महिला कांग्रेस के जिला सचिव लक्ष्मी देवी, पेटरवार महिला प्रखंड अध्यक्ष अनीता देवी, हराधन झा, रामदास नायक, प्रखंड अध्यक्ष कमलेश प्रसाद,रिंकू निषाद आदि उपस्थित थे।

 372 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *