Advertisement

स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य बने डॉ. विजय कुमार पाण्डेय

शहर के बुद्धिजीवियों, अधिवक्ता एवं पत्रकार मित्रों ने दी बधाई

सिवान (बिहार)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी रेल मंडल के डीआरएम ने यूएनआई के पत्रकार, वरीय अधिवक्ता डॉ. विजय कुमार पाण्डेय को सीवान रेलवे स्टेशन परामर्शदात्री समिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम कार्यालय से एक पत्र संख्या वा/270/स्टे. स.स./निति/2022 निर्गत किया गया है। विदित हो कि डॉ पाण्डेय जिला विधिक सेवा प्राधिकार सीवान के लगभग दो दशक से भी अधिक समय से अधिवक्ता पैनल के सदस्य हैं।

मिली जानकारी के अनुसार डॉ. विजय कुमार पाण्डेय व वरिष्ट पत्रकार के तौर पर लगभग ढाई दशक से जुड़े हैं। इसके अलावा पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन इंडिया के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। वर्तमान में डॉ.पाण्डेय यूएनआई के पत्रकार है, उनकी कार्यशैली और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें सीवान रेलवे स्टेशन परामर्शदात्री समिति का सदस्य नियुक्त किया है।

डॉ.पाण्डेय को स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त किये जाने पर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता शुम्भदत्त शुक्ल, अधिवक्ता जयप्रकाश नारायण सिंह, सुधीर कुमार द्विवेदी, अधिवक्ता पंकज कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता सुधाकर पाण्डेय, पीटीआई के पत्रकार सह प्रोफेसर अशोक प्रियम्वद, एनयूजे के जिलाध्यक्ष लल्लन सिंह नीलमणि, अभिषेक उपाध्याय, सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के दर्जनों पत्रकारों ने बधाई दी। इतना ही नहीं देश भर में फैले राष्ट्रीय संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पत्रकारों और शहर के बुद्धिजीवियों की तरफ से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

Tegs: #Dr. Vijay Kumar Pandey became a member of the Station Advisory Committee.


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *