प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के अधिवक्ता मोहितोश चक्रवर्ती और रमेंद्र कुमार सिन्हा ने अधिवक्ता वकील महतो जो बार काउंसिल का चुनाव लड़ रहे हैं, के पक्ष में प्रचार किया।
बताया जाता है कि 9 मार्च को अधिवक्ता सिन्हा और चक्रवर्ती द्वारा तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्य से अनुरोध किया गया कि वे आगामी 12 मार्च को होने वाले बार काउंसिल के चुनाव में तेनुघाट के अधिवक्ता वकील महतो के पक्ष में मतदान करे और उनके जीत में अपना समर्थन दे।
जिससे अधिवक्ता वकील जो बार काउंसिल का चुनाव लड़ रहे हैं वह जीत कर तेनुघाट के अधिवक्ता के हित में काम कर सकते हैं। इस दौरान अधिवक्ता अशोक कुमार पाठक, तपन कुमार डे, चंदू विश्वकर्मा सहित संघ के सभी अधिवक्ता अपने संघ के सदस्य वकील महतो के पक्ष में मतदान करने को तैयार हैं।
![]()













Leave a Reply