Advertisement

सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति दिल्ली रवाना

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आगामी 11 मार्च को नई दिल्ली में निर्वाचित महिला पंचायत प्रतिनिधियों का एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति को शामिल होने के लिए अधिकृत किया गया है।

झारखंड राज्य पंचायती राज विभाग के माध्यम से बोकारो जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत बुंडू की मुखिया निहारिका सुकृति इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। सम्मेलन में देशभर से आई महिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पंचायत व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। बताया जाता है कि उक्त सम्मेलन में शामिल होने के लिए 9 मार्च को बुंडू मुखिया दिल्ली के लिए रवाना हो गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *