Advertisement

भामाशाह भवन में स्व. तिलेश्वर साहू की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ स्थित भामाशाह भवन में 8 मार्च को तेली कल्याण समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार तेली कल्याण समिति बोकारो जिलाध्यक्ष विनेश कुमार नायक के नेतृत्व में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सह समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय तिलेश्वर साहू की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर समाज के जिला कमेटी पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला के हद में जरीडीह, कसमार एवं पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष सहित समाज के कई गणमान्य उपस्थित थे। उपस्थित जनों ने स्व. तिलेश्वर साहू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा में वक्ताओं द्वारा स्व. साहू के समाज के प्रति किए गए योगदान को याद करते हुए कहा गया कि उन्होंने समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा किए गए कार्यों को समाज हमेशा याद रखेगा। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार नायक सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा के अंत में सभी ने स्व. साहू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर अर्जुन नायक, अजय कुमार नायक सहित समाज के गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *