विधानसभा उपचुनाव को लेकर कोषांग का गठन

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। बेरमो (Bermo) विधान सभा उपचुनाव ससमय संपन्न कराने हेतु अनुमंडल स्तर पर कोषांग का गठन करते हुए कोषांगों में आवश्यकतानुसार प्रभारी पदाधिकारीयो, सहयोगी पदाधिकारीयो, सहायकों तथा अनुसवको को प्रतिनियुक्ति किया गया है।
उक्त बातों की जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी बेरमो विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार ने 28 सितंबर को बताया कि कोषांग का गठन हो गया है। जो इस प्रकार है:- नाम निर्देशन कोषांग में अंचल अधिकारी बेरमो सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी बेरमो मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी रोशन कुमार, अंचल निरीक्षक गोमिया सुरेश बरनवाल, प्रधान सहायक अनुमंडल कार्यालय बेरमो नारायण प्रसाद वर्मा, प्लस टू उच्च विद्यालय पेटरवार के शिक्षक राजेश विश्वकर्मा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चांपी के शिक्षक संपत कुमार तांती, मध्य विद्यालय अंगवाली के शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना, उप कोषागार कर्मी तेनुघाट हेमलाल यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रखंड कार्यालय पेटरवार संजय कुमार, प्रखंड समन्वयक प्रखंड कार्यालय पेटरवार विजय कुमार मौजूद रहेंगे।
वही आदर्श आचार संहिता सह विधि व्यवस्था कोषांग में कार्यपालक दंडाधिकारी बेरमो सह वरीय पदाधिकारी छवि बाला बारला, प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार सह प्रभारी पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार चौरसिया, प्रधान सहायक प्रखंड कार्यालय बेरमो संतोष जेम्स किस्कु, लिपिक अनुमंडल कार्यालय राहुल कुमार महतो, कंप्यूटर ऑपरेटर अनुमंडल कार्यालय रामरतन प्रसाद, अनुसेवक अनुमंडल कार्यालय बेरमो देवराज पासवान मौजूद रहेंगे। जबकि अनुमति कोषांग सह सुविधा पोर्टल कोषांग में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यपालक दंडाधिकारी बेरमो सह प्रभारी पदाधिकारी छवि बाला बारला, अंचल अधिकारी जरीडीह सह प्रभारी पदाधिकारी मोनिया लता, मध्य विद्यालय लावागढ़ के शिक्षक महादेव चंद्र बनर्जी, मध्य विद्यालय ओरदाना के शिक्षक निर्मल महतो, अनुमंडल कार्यालय बेरमो के कर्मी सत्यनारायण महतो, अनुमंडल कार्यालय बेरमो के कंप्यूटर ऑपरेटर कुंदन एक्का, अनुमंडल कार्यालय बेरमो के अनुसेवक देवराज पासवान मौजूद रहेंगे। उसके बाद दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक कार्यपालक दंडाधिकारी बेरमो सह प्रभारी पदाधिकारी छवि बाला बारला, अंचल अधिकारी गोमियां सह प्रभारी पदाधिकारी ओम प्रकाश मंडल, मध्य विद्यालय चांपी के शिक्षक जितेंद्र कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुढनगोड़ा के शिक्षक लाल किशोर, अनुमंडल कार्यालय बेरमो के सहायक महेश्वर मांझी, अवर निबंधन कार्यालय बेरमो के कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज कुमार, अनुमंडल कार्यालय बेरमो के अनुसेवक कुलेश्वर राम मौजूद रहेंगे। इसके आलावा निर्वाचन कोषांग में प्रखंड विकास पदाधिकारी जरिडीह सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बेरमो उज्जवल सोरेन, अनुमंडल कार्यालय के वरीय सहायक नारायण प्रसाद वर्मा, अनुमंडल कार्यालय के लिपिक राहुल कुमार महतो, अनुमंडल कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर रामरतन प्रसाद, अनुमंडल कार्यालय के अनुसेवक महेश राम, अनुमंडल कार्यालय बेरमो के वाह्य स्रोत अनुसेवक रोहित कुमार महतो मौजूद रहेंगे।
एसडीओ के अनुसार मीडिया कोषांग में सहायक अभियंता तेनुघाट बांध प्रमंडल सह प्रभारी पदाधिकारी पंकज कुमार, अनुमंडल कल्याण कार्यालय के लिपिक सह सहायक प्रभारी राम नारायण महली, अनुमंडल कार्यालय बेरमो के अनुसेवक विजय सिंह मौजूद रहेंगे। वहीं नजारत सह नामांकन पत्र वितरण कोषांग में अनुमंडल कार्यालय के नाजिर नेयाज अहमद, अनुमंडल कार्यालय बेरमो के लिपिक सतनारायण शर्मा एवं अनुमंडल कार्यालय की अनुसेविका सरिता देवी मौजूद रहेगी। इसके साथ ही हेल्प डेस्क कोषांग में अंचल अधिकारी गोमियां सह प्रभारी पदाधिकारी ओम प्रकाश मंडल, मध्य विद्यालय ओरदाना के शिक्षक मणिलाल सोरेन, अनुमंडल कार्यालय बेरमो के लिपिक रवि रंजन तिवारी, उप कोषागार बेरमो के अनुसेवक स्वष्टी कुमार मौजूद रहेंगे। लॉजिस्टिक सेल में कार्यपालक दंडाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता बेरमो छवि बाला बारला, अनुमंडल कार्यालय बेरमो के नाजिर नेयाज अहमद, अनुमंडल कार्यालय बेरमो के कनीय लिपिक सतनारायण शर्मा, अनुमंडल कार्यालय बेरमो के वाह्य स्रोत अनुसेवक मनोज यादव मौजूद रहेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अनंत कुमार ने कोषांग के पदाधिकारियों को उनके कार्यों की जानकारी देते हुए यह भी जानकारी दी की सभी समय पर कार्यालय पहुंच जाएं।

 197 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *