बाल हितैषी पुरस्कार के लिए बुंडू पंचायत चयनित

  • उपायुक्त ने मुखिया अजय को सौंपा प्रमाण-पत्र
  • देश के सभी राज्यों से कुल 30 मुखिया चयनित

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से हर वर्ष ग्राम पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार की घोषणा की जाती है। बाल हितैषी ग्राम पंचायत अवार्ड, 2020 के तहत झारखंड राज्य से एकमात्र पंचायत बोकारो जिले के हद में पेटरवार (Petarwar) प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत को बाल हितैषी पुरस्कार, 2020 के रूप में चयनित किया गया है।

उक्त पुरस्कार वर्ष 2018-19 के मूल्यांकन के लिए दिया गया है। पंचायती राज विभाग की ओर से देश के सभी राज्यों से एक-एक मुखिया ग्रुप में कुल 30 मुखिया का चयन किया गया। इनका चयन पंचायत में बाल विकास समेत अन्य क्षेत्रों में पंचायतों के विकास में अहम भूमिका निभाने के कारण हुआ है।

यह हर वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के तहत चयनित पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है, लेकिन उक्त समय में कोरोना के कारण देश को लॉकडाउन किया गया था। जिसके कारण कार्यक्रम स्थगित किया गया। साथ ही सभी पंचायतों को चयनित किया हुआ अवार्ड डाक के द्वारा भेजा गया। 27 अगस्त को बोकारो जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त राजेश सिंह के द्वारा बुंडू पंचायत के मुखिया अजय कुमार सिंह को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

बुंडू पंचायत को बाल विकास हितैषी पुरस्कार के लिए चयनित होने पर स्थानीय मुखिया अजय कुमार सिंह काफी खुश दिखे। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में विकास काल उनकी पहली प्राथमिकता है। यह पुरस्कार ग्रामीणों, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका एवं पंचायत के गणमान्यों के सहयोग से इस पंचायत को मिला है। जिसके कारण बुंडू पंचायत की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हुई है।

मुखिया अजय कुमार सिंह ने बताया कि बुंडू पंचायत में नियमित रूप से बच्चों व गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीका किया जाता है। साथ ही उन्होंने बाल विवाह मुक्त पंचायत के साथ स्कूलो में बच्चों की उपस्थिति अधिक करने पर जोर दिया। तथा स्कूलों में साफ-सफाई एवं बेहत्तर उपलब्ध संसाधन एवं आंगनवाड़ी की क्रियाशीलता पर जोर दिया।

 500 total views,  1 views today

You May Also Like