लडकियों को छेड़ने वाले मनचलों की अब खैर नहीं

बिहार पुलिस की ‘शेरनी दल’ मजनुओं को सिखाएंगी सबक

प्रहरी संवाददाता/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड‘ के तर्ज पर बिहार में भी पुलिस ने ‘शेरनी दल’ का गठन किया है। चौक चौराहों पर लड़की के ऊपर कमेंट करने वाले और उनके साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों को सबक सिखाने के लिए बिहार पुलिस ने इस स्पेशल सेल का गठन किया है। सड़क पर तैनात ‘शेरनी दल’ की टीम मजनुओं को सबक सिखाएंगी।

बिहार (Bihar) के सुपौल जिले में महिला थानाध्यक्ष ने शेरनी दल का गठन किया है। सुपौल में महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया जा रहा है। छेड़खानी और छिनतई के खिलाफ महिला पुलिस ने यह विशेष मुहीम छेड़ा है। आजकल लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले रोमियो सड़क पर घूमते रहते हैं, जिन्होंने लड़कियों का सड़क पर निकलना मुश्किल कर दिया है। इसे रोकने के लिए महिला थानाध्यक्ष ने शेरनी दल का गठन किया है।

शेरनी दल महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करेंगी। जिले में किसी भी जगह पर कोई भी मनचला गलत हरकत करता हुआ पाया गया तो उसपर सख्त कार्यवाही होगी और उसे सजा भी मिलेगी। सुपौल जिले में अब महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहतर इंतजाम किये जायेंगे। इसी वादे को पूरा करने के उदेश्य से ‘शेरनी दल’ का गठन किया गया है।

 339 total views,  2 views today

You May Also Like