भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व सांसद के लिए यज्ञ

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। कमला धाम घुटवाली मंदिर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ससारखो मंडल व डुमरी मंडल कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से 16वीं लोकसभा के सांसद के जल्द स्वस्थ लाभ के लिए यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में बड़ी संख्या में भजयुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उक्त जानकारी भाजपा (BJP) साड़म मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दुबे ने दी।

दुबे ने बताया कि 23 अगस्त को भजयुमो के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने घुटवाली मंदिर परिसर में कोरोना महामारी (Corona epidemic) से ग्रसित व् दिल्ली (एनसीआर) के गुडगावं स्थित मेदांता अस्पताल में इलाजरत पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय (Ravindra Kumar Pandey) के स्वस्थ लाभ के लिए हवन किया।

साथ ही मौके पर उपस्थित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ से उनके अतिसिघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना किया। हवन कार्यक्रम का नेतृत्व भजयुमो ससारखो मंडल अध्यक्ष दिपक कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सक्रिय रुप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, केदार महतो, प्रमोद मंडल, बीरेंद्र पांडेय, दीपू पाठक, दुलारचंद महतो, मुकेश पांडेय आदि उपस्थित थे।

 340 total views,  2 views today

You May Also Like