सोनपुर के नयागांव में परख उद्यम संसार का दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। शिक्षा विभाग भारत सरकार, कौशल मंत्रालय, एनसीईआरटी तथा डाइट के देख-रेख में 10 फरवरी को सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के नयागांव स्थित गोगल सिंह उच्च विद्यालय में परख उद्यम संसार का दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
डायट सोनपुर के प्राचार्य अभय कुमार सिंह, एनसीईआरटी के प्रशिक्षण पदाधिकारी सोनालिका सिंह एवं गूगल सिंह उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डाइट के प्राचार्य अभय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान युग में ज्ञान के साथ कौशल की आवश्यकता जीवन की समस्या को कम करने के लिए और आर्थिक गतिविधियों की दिशा को तीव्र करने के लिए बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि एनसीआरटी द्वारा निर्मित परख उद्यम संसार वर्ल्ड ऑफ वर्क कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत 36 तरह के सॉफ्ट स्किल एवं हाई स्कूल के बच्चों तथा शिक्षकों के बीच में जागरूकता के लिए कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहा है।

कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 जिसमें बच्चों के मानसिक विकास, शारीरिक विकास एवं संवेगात्मक विकास पर जोर दिया गया है। इस प्रशिक्षण में गोगल सिंह उच्च विद्यालय के दसवीं कक्षा के 100 छात्र -छात्रा हिस्सा ले रहे हैं। प्रथम दिन उन्हें 36 तरह की स्किल्स जिसमें फूड प्रोसेसिंग, कार पेंटिंग, एग्रीकल्चर, मीडिया, टैक्सटाइल्स आदि की जानकारी दी जाएगी एवं द्वितीय दिन उनका प्रदर्शन किया जाएगा। इसका डिजाइन एनसीईआरटी के प्रोफेसर परख के कार्यकारी पदाधिकारी इंद्राणी भादुड़ी ने किया है।
कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर सोनालिका सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम से बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास में सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अमरेंद्र कुमार मिल्टन, मनोरमा कुमारी, जोशना कुमारी, सीमा कुमारी, रवि शंकर और मोहम्मद परवेज आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply