Advertisement

डीएम एवं एसएसपी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया भौतिक निरीक्षण

स्कैनिंग कार्य देखने के साथ इन्वेंट्री रजिस्टर बनाने का दिया गया आदेश

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने 10 फरवरी को संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय छपरा सदर प्रखंड के निकट स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय ने वेयरहाउस में जारी ईवीएम के ईएमएस पोर्टल पर स्कैनिंग कार्य का जायजा लिया।

बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग बिहार द्वारा निर्देशित किया गया है कि उपयोग के लिए उपलब्ध मशीनों को पश्चिम बंगाल के हुगली, पश्चिमी मेदिनीपुर, हावड़ा और उत्तर 24 परगना जिलों को कुल 2900 विवि पैट और 1210 सीयू भेजा जाना है। ईवीएम के किसी भी मूवमेंट के पूर्व भारत निर्वाचन आयोग के ईएमएस 2.0 पर एक-एक मशीन की स्कैनिंग की जाती है। इससे ट्रांजिट और गंतव्य तक पहुंचने तक हर मशीन की ट्रैकिंग सम्भव हो पाता है।

बताया गया कि प्रत्येक ईवीएम का एक यूनिक नंबर होता है। जिनका लोकेशन ईएमएस पर कभी भी देखा जा सकता है। उन्होंने स्कैनिंग कार्य में आयोग द्वारा निर्धारित एसओपी का अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने मास्टर स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन करने के साथ ही एक इन्वेंट्री रजिस्टर बनाने का आदेश दिया। कहा कि उसमें यह स्पष्ट रूप से दर्ज होना चाहिए कि किस आदेश से कब और कितनी मशीनें प्राप्त हुईं। साथ ही तिथिवार किस आदेश से कितनी मशीन कहां भेजी गयी। इससे एक नजर में जिले के कुल स्टॉक का पता चल जाएगा। उन्होंने मशीनों से निकलने वाले एड्रेस टैग को प्रतिदिन श्रेडिंग कर विनष्ट करने का निर्देश दिया। कहा गया कि वेयरहाउस में अभी कार्य चल रहा है, इसलिए सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

निरीक्षण के क्रम में परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, नियंत्रण कक्ष की निगरानी व्यवस्था तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की स्थिति की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गयी। प्रतिदिन वेयरहाउस खोले और बंद किए जाने का लॉग बुक, इन और आउट रजिस्टर के संधारण की डीएम व् एसएसपी द्वारा गहन समीक्षा की गयी। निरीक्षण के समय ईवीएम मशीनों की सुरक्षा से संबंधित सभी प्रावधानों को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर एसएसपी ने चौबीसों घंटे निगरानी व्यवस्था को सक्रिय बनाए रखने तथा प्रत्येक गतिविधि के नियमित अभिलेखों के संधारण पर जोर दिया। उन्होंने लगातार सीसीटीवी की निगरानी करने, सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने का स्पष्ट निर्देश सुरक्षा कर्मियों को दिया। उन्होंने चाहरदीवारी की फेंसिंग को और ऊंचा करने का प्रस्ताव भवन प्रमंडल को देने का विमर्श दिया।

इस अवसर उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, वेयरहाउस प्रभारी सह उप नगर आयुक्त अरशद इमाम, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, कांग्रेस के फिरोज इकबाल, जदयू के ब्रजेश कुमार, लोजपा(रा) के मृत्युंजय कुमार सिंह, भाजपा के सत्यानन्द सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *