Advertisement

राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों सोनपुर भाजपा के दो मंडल अध्यक्ष किए गये सम्मानित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बीते 9 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में सोनपुर भाजपा के दो मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया।

सम्मानित होनेवाले अध्यक्षों में सारण पूर्वी जिला के सोनपुर नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु एवं सोनपुर सदर पश्चिमी अध्यक्ष संजीत चौरसिया शामिल हैं।

बताया गया कि पीएम के 130वां मन की बात 50 प्रतिशत से अधिक बूथों पर सुनने वाले भाजपा के मंडल अध्यक्षों को मोमेंटो देकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सम्मानित किया, जिसमें सारण पूर्वी जिला से सिर्फ दो मंडल अध्यक्ष को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से सम्मानित होने पर मंडल अध्यक्षों को बधाई देने वालो मे सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रभारी अभय कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह, सारण पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, सिवान जिला प्रभारी लालबाबु कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, जिला मंत्री एवं सोनपुर विधानसभा मन की बात संयोजक राजीव कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सह संयोजक सुनील कुमार सिंह, भाजयुमो क्षेत्रीय प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार रितेश, सोनपुर सदर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटु, पूर्व अध्यक्ष नरेश सिंह, धनंजय सिंह एवं शशिभूषण कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, नमामि गंगे के जिला संयोजक सुनील दुबे, सुबोध कुमार सिंह, राजीव मुनमुन, राहुल कुमार सिंह, राणा विमल सिंह, महेश कुमार, राजेश कुमार राज, राजेश सिंह सोलंकी, सतेन्द्र नारायण सिंह, ज्ञानसागर सिंह, जयंत कुमार सिंह, दिव्यांशु गौतम, अरुण कुमार सिंह, डॉ रंजीत कुमार सिंह, कृष्णन्दन राम, सोनु सिंह, अशोक कुमार सिंह, आदित्य पुष्प, दर्श कन्हैया, दीनानाथ सिंह सहित सैकड़ो पार्टी कार्यकर्त्ताओ ने दूरभाष पर सम्मानित मंडल अध्यक्षो को साधुवाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *