अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 9 फरवरी को जिला मुख्यालय छपरा स्थित समाहरणालय सभागार में जिला सैनिक कल्याण अनुश्रवण समिति की बैठक आहुत की गई।
बैठक में जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सारण जिला में सेवानिवृत्त सैनिकों के लगभग 15 हजार परिवार से संबंधित लगभग 75 हजार सदस्य हैं। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों को दी जा रही सुविधाओं, सेवाओं एवं योजनाओं आदि के बारे में जानकारी दी।
बैठक में बताया गया कि सेवानिवृत्त सैनिकों के पुनः रोजगार हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से उन्हें जानकारी दी जाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि सैनिकों की जमीन से संबंधित समस्याओं को एक साथ सूचीबद्ध कर इनका नियमानुकूल निराकरण हेतु कार्रवाई की जायेगी। बताया गया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में 10 दुकानें हैं। इन दुकानों को वर्ष 2004 में 20 वर्षों की अवधि के लिये आवंटित किया गया था। इनमें से 8 दुकानों का एकरारनामा की अवधि समाप्त होने (2024) के कारण इन्हें खाली कराने के लिये नियमानुकूल कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
सरकारी अस्पतालों में जन औषधि केंद्र खोलने के लिये प्रस्ताव मिलने के उपरांत उपयुक्त स्थल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply