Advertisement

बेरमो के डॉ मुश्ताक मोमिन ने पीएचडी शोध का किया प्रतिरक्षण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के शारदा कॉलोनी रहिवासी डॉ मुश्ताक़ मोमिन ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) मेसरा रांची के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में अपनी पीएचडी थीसिस का सफलतापूर्वक प्रतिरक्षण (पीएचडी डिफेंस) किया।

जानकारी के अनुसार डॉ मुष्ताक के थीसिस का शीर्षक एक्सपेरिमेंटल एंड नुमैरिकल इन्वेस्टीगेशन्स ऑन ऑयल –वॉटर फ्लो एनकाउंटरिंग बेंड्स एंड फिटिंग्स रहा, जो डॉ मुकेश शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ तथा डिफेंस के दौरान एक्सटर्नल एग्ज़ामिनर प्रो. डॉ अमित पाल (दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी दिल्ली) से उपस्थित रहे।

डॉ मोमिन वर्तमान में आईआईटी रूडक़ी में पोस्ट – डॉक्टरल फेलो के रूप में कार्यरत हैं। पीएचडी के दौरान उन्होंने रिसर्च के क्षेत्र में कई पुरस्कार/सम्मान प्राप्त किए, साथ ही उनके नाम “डिवाइस टू डिटेर्माईन थिकनेस ऑफ वॉटर फिल्म ड्यूरिंग Oi l–वॉटर फ्लो शीर्षक से एक ग्रांटेड पेटेंट भी दर्ज है, जिसे उनकी शोध-यात्रा की उल्लेखनीय उपलब्धि माना जा रहा है।

इस अवसर पर डिफेंस के बाद विभाग में आयोजित कार्यक्रम में डॉ मोमिन ने अपने विभागाध्यक्ष डॉ अपूर्बा कुमार रॉय सहित डॉ प्रवीण मिश्रा, डॉ अर्कदेव मुखोपाध्याय, डॉ मुकेश शर्मा एवं डॉ आनंद भारती के साथ स्मृति-चित्र खिंचवाया और सभी ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

डॉ मोमिन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के निरंतर सहयोग को देते हुए विशेष रूप से अपने पिता इमामुल मोमिन, जो सीसीएल ढ़ोरी जीएम आफिस मे सुपरिटेंडेंट पद पर कार्यरत हैं तथा अपनी माता के त्याग, दुआओं और सतत प्रोत्साहन का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने अपनी बहन जुलेखा खातून (पूर्व वार्ड पार्षद) और अपने जीजा नसीम अहमद (समाजसेवी फुसरो बेरमो) के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *