Advertisement

ढ़ोरी में संयुक्त मोर्चा ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल की सफलता को लेकर किया पीट मिटिंग

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के 4,5,6 इक्लाईन मे 9 फरवरी को पीट मिंटिंग कर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आगामी 12 फरवरी होने वाली कोल इंडिया स्तरीय हड़ताल की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई।

पीट मिटिंग की अध्यक्षता एवं संचालन जवाहर लाल यादव ने किया। पीट मिटिंग को संबोधित करते हुए कोल फिल्ड मजदूर यूनियन ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव आर उनेश, आरकेएमयू के क्षेत्रीय सचिव महारुद्र सिंह सहित जवाहर लाल यादव, जयनाथ मेहता, पंकज महतो, मिथलेश सिंह, सत्येन्द्र नोनिया ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले से मौजूद 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड लाया जा रहा है, जो मजदूर विरोधी है।

इसे सीधे तौर पर पूंजीपतियों के हित में बनाया गया है। वक्ताओं ने कहा कि यह बदलाव मजदूरों के अधिकारो पर सीधा हमला है। कहा गया कि सरकार की मंशा अब साफ हो चुकी है। कोल कंपनियों को तेजी से निजीकरण की ओर धकेला जा रहा है। वक्ताओं ने कोल इंडिया की ईसीएल और बीसीसीएल का उदाहरण देते हुए कहा कि ईसीएल में समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जबकि बीसीसीएल में शेयरों की बिक्री की जा रही है। इसके साथ ही कोल इंडिया में 9.4.0 मेडिकल अनफिट नियम को बंद कर देना मजदूरों के लिए बेहद चिंताजनक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *