Advertisement

वार्ड 22 प्रत्याशी संजय कुमार गुप्ता को मिला बल्ला, कहा जनता दे अपना आशीर्वाद

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड 22 के पार्षद प्रत्याशी संजय कुमार गुप्ता उर्फ पिंकू ने अपने चुनाव प्रचार को नई धार दे दी है।

जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव चिन्हों के आवंटन की प्रक्रिया के तहत वार्ड 22 के प्रत्याशी संजय को बल्ला चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। जिनका क्रम संख्या 3 है। चुनाव चिन्ह मिलते ही संजय के समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

चुनाव चिन्ह मिलते ही संजय गुप्ता ने बल्ला छाप चुनाव चिन्ह के साथ अपने सघन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। साथ हीं कहा है कि वार्ड 22 के मतदाता उन्हें जरुर अपना आशीर्वाद देगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *