Advertisement

महीने भर से जलापूर्ति समस्या से त्रस्त महिलाओं ने कार्यपालक पदाधिकारी से की गुहार

भाकपा माले नेता के पहल पर विभाग द्वारा दो दिनों में जलापूर्ति का वादा

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद के वार्ड 27 ब्रह्मस्थान स्थित सबमर्सिबल महीने भर से खराब है। जिसके कारण जलापूर्ति बाधित रहने से परेशान महिलाओं ने 9 फरवरी को अपना दुखड़ा सुनाने पहुंची, लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी के कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने के कारण वे आक्रोशित हो गई और कार्यालय के समक्ष खड़े होकर नारेबाजी करने लगी।

मामले की जानकारी मिलते ही भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजद नेता दीपक यादव, वार्ड पार्षद अशोक राय आदि कार्यालय पहुंचकर आक्रोश महिलाओं की समस्या को सुना और संबंधित विभागीय कर्मचारी से आग्रह कर अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता की। अधिकारियों ने दो दिनों के अंदर सबमर्सिबल को ठीक कराकर या नया लगाकर जलापूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया।

मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यदि दो दिनों के अंदर सबमर्सिबल को ठीक कर जलापूर्ति शुरू नहीं किया जाता है तो आगामी 12 फरवरी को भाकपा माले के बैनर तले चक्का जाम आंदोलन शुरू किया जाएगा।
मौके पर अनीता कुमारी, मीरा कुमारी, अनूपी कुमारी, भोली देवी, रीना देवी, पुनम देवी आदि उपस्थित थीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *