Advertisement

एसएस +2 हाई स्कूल कसमार के 2000 बैच के पूर्व छात्रों का पिकनिक सह मिलन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के एसएस+2 हाई स्कूल के वर्ष 2000 बैच के पूर्व छात्रों द्वारा 8 फरवरी को पिकनिक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वर्षों बाद एक-दूसरे से मिले पूर्व छात्रों ने अपनी पुरानी यादों को ताज़ा किया और स्कूल जीवन के सुनहरे पलों को साझा किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व धनंजय महतो की अगुवाई में किया गया। आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हो गया। पिकनिक के दौरान सभी पूर्व छात्रों ने आपसी भाईचारे, मित्रता और सामाजिक एकता को और मजबूत करने पर बल दिया। मिलन समारोह में गीत-संगीत, हास्य-व्यंग्य और आपसी संवाद के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बनाया गया। साथ ही भविष्य में भी इस तरह के आयोजन नियमित रूप से करने का संकल्प लिया गया, ताकि आपसी संपर्क और सहयोग बना रहे।

मौके पर कई पूर्व छात्रों ने कहा कि ऐसे आयोजन जीवन की भागदौड़ में खोती जा रही यादों को फिर से जीवंत करते हैं और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *