Advertisement

जेयूजे कसमार प्रखंड अध्यक्ष शेखर शरदेंदू एवं रमेश चंचल चुने गये सचिव

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बहादुरपुर में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (जेयूजे) से जुड़े बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के पत्रकारों की एक बैठक 8 फरवरी को आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में बोकारो जिलाध्यक्ष कृष्णा चौधरी, मिथिलेश कुमार एवं सचिव साबीर अंसारी मौजूद थे। मंच संचालन पंकज कुमार सिन्हा ने की।

बैठक में कसमार प्रखंड कमेटि गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शेखर शरदेंदू को अध्यक्ष एवं रमेश चंचल को सचिव के रूप में चुना गया। इसके अलावे मौके पर ही कसमार प्रखंड कमिटी का विस्तार भी किया गया। जिसमें हेमंत कुमार महतो को उपाध्यक्ष, विकास कुमार गोस्वामी को कोषाध्यक्ष तथा अशोक कुमार महतो को सह सचिव चुना गया।

बैठक में इसके अलावे सदस्य के रूप में कमलेश जायसवाल, राजेश्वर महतो, लालेंदू शेखर मुखर्जी, सुभाष महतो, अनिल महतो एवं जय प्रकाश प्रसाद महतो चुने गये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने कहा कि जेयूजे विश्व स्तर के जर्नालिस्ट संगठन से संबद्ध पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन है। जिसमें झारखंड सहित बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों में कमिटी गठित कर मजबूत किया जा रहा है। कसमार प्रखंड के बाद बोकारो जिले के अन्य सभी प्रखंडों में सदस्य बनाकर कमेटी गठित की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हक अधिकार से लेकर उनके सुख-दु:ख में यह संगठन हमेशा भागीदार बनकर एक छत्रछाया की तरह सुरक्षा कवच का काम करेगा। इसके लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर संगठन की मजबूती की दिशा में कार्य करना है। इस दौरान आगामी 14 मार्च को जेयूजे के बोकारो जिला सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गयी। मौके पर पत्रकार मिथिलेश कुमार सिन्हा, राहुल कुमार बसु, अविनाश कुमार के अलावा अन्य कई पत्रकारगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *