शिक्षा के बगैर समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती-प्राचार्य
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल से संबद्ध दयानंद एंग्लो वैदिक (डीएवी) पब्लिक स्कूल चिड़िया में बच्चों की शिक्षा के विकास के लिए स्कूल के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि की अध्यक्षता में 8 फरवरी को कक्षा अष्टम एवं दशम बोर्ड कक्षाओं के बच्चों के अभिभावकों एवं शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर बच्चों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
प्राचार्य पाणिनि ने अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति उनका झुकाव रख उनके हर समस्याओं के निराकरण में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ज्ञान पिपासु बच्चे जितने से जितने बेहतर शिक्षा दी जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बगैर समाज विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसके लिए उन्होंने सभी अभिभावकों को एकजुट हो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया। बच्चों एवं अभिभावकों में काफी उत्साह आवागमन के दौरान देखा गया।
प्राचार्य पाणिनि ने कहा कि सेल चिड़िया प्रबंधन डीएवी को एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बच्चों की बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर चर्चा की गई। स्कूल को पूरी तरह से सुसज्जित किए जाने पर विचार रखे गए। इस अवसर पर बच्चों की जांच की गई, कॉपियों को भी दिखाया गया। इसमें बच्चों की त्रुटि को सुधार कर आगे और भी बेहतर किए जाने की सलाह एवं दिशा निर्देश शिक्षकों द्वारा अभिभावकों की दी गई। विद्यालय में शिक्षकों एवं बच्चों में काफी चहल-पहल देखी गई।
मौके पर शिक्षकों में राकेश कुमार मिश्रा, मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, एस के पांडेय, मोमिता मजूमदार, ललित महतो, सुमित सेनापति, वर्षा विश्वकर्मा, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, नित्यानंद भकत, सुखेन प्रसाद के साथ साथ शिक्षकेत्तर कर्मियों मे दीपक सीत, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी, बलभद्र बिंधानी दुलारी देवी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply