Advertisement

जर्जर स्थिति में करोड़ों की लागत की बना प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल किरीबुरु

सेल संबद्ध प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल डीएवी द्वारा संचालित किए जाने की मांग

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के अध्यक्ष रामा पांडेय ने 8 फरवरी को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरिबुरु कार्यालय में बैठक की। बैठक में उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा के विकास एवं बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सेल संबद्ध प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल किरीबुरू को दयानंद एंग्लो वैदिक (डीएवी) संस्था द्वारा संचालित किए जाने की मांग की है।

इस अवसर पर पांडेय ने कहा कि वर्तमान में विद्यालय के अध्ययन स्तर को देखते हुए बच्चो के भविष्य सुधारने हेतु एवं शिक्षा परिपक्व माहौल व विद्यालय को बुनियादी ढांचे से सुदृढ़ करना नितांत आवश्यक है। कहा कि वर्तमान ने इस विद्यालय में मात्र 21 शिक्षक सेवारत हैं। स्थायी रूप से महज कुछ ही शिक्षक कार्यरत है। शेष लगभग एक दर्जन शिक्षक अस्थायी रूप से काम कर रहे हैंI बच्चों की संख्या मात्र 250 के आसपास है। सेल किरीबुरु प्रबंधन की उपेक्षा के कारण विद्यालय की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। कहा कि विद्यालय के अंदर की जर्जर हो रही कमरों के प्रति सेल प्रबंधन की उदासीनता लगातार बनी हुई है।

अच्छी पढ़ाई एवं बच्चों के भविष्य संवारने की चिंता से ओत प्रोत मजदूर नेता पांडेय ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के बच्चों के लिए विद्यालय संचालन की विधि व्यवस्था में परिवर्तन की मांग सेल किरीबुरु प्रबंधन से की है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था बनाए रखने हेतु तथा विद्यालय में अध्यनरत छात्रों के भविष्य संवारने हेतु एकमात्र डीएवी ही ऐसी संस्था है जो बच्चों को हर दृष्टिकोण से चरित्र निर्माण के साथ अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सेल किरीबुरु प्रबंधन को ध्यानाकृष्ट करते हुए अविलंब प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल किरीबुरु को डीएवी संस्था द्वारा संचालन की मांग एक बार फिर से नए सिरे से उठाया जा रहा है।

पंचायत क्षेत्र की मुखिया पार्वती किरो ने ग्रामीण के मांग को देखते हुए अभिलंब सकारात्मक निर्णय लिए जाने की अपील सेल प्रबंधन से की है। पूर्व में पश्चिम सिहभूम क्षेत्र के सांसद जोबा मांझी द्वारा भी उक्त विद्यालय के सकारात्मक ढंग से संचालन हेतु डीएवी संस्था को सुपुर्द किए जाने की मांग की चुकी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *