Advertisement

गुवा सेल क्लब में 6 कर्मियों को सम्मान समारोह आयोजित कर दी गयी भावभीनी विदाई

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा सेल क्लब में 8 फरवरी को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेल गुवा में कार्यरत छह कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह में सेल गुवा के महाप्रबंधक आर.के. बंगा, महाप्रबंधक आर.के. सिन्हा तथा महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों की आंखें नम हो गयी। सेवानिवृत्त होने वालों में किशोर कुमार सिंह, शक्ति सामंत, प्रभु नारायण राउत, नुवस होरो, लखन पूर्ति तथा पोटो सिंह शामिल थे। सभी ने वर्षों तक सेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ने कहा कि ये सभी कर्मी भले ही आज सेल से औपचारिक रूप से विदा ले रहे हों, लेकिन उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ये कर्मी आज भी हमारे दिलों में मौजूद रहेंगे और जब भी इनके अनुभव व मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी, सेल परिवार इन्हें जरूर याद करेगा।

कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त कर्मियों को महाप्रबंधक द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर सेल के अधिकारी, विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मी उपस्थित थे। समारोह का माहौल सम्मान और भावनाओं से परिपूर्ण रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *