Advertisement

सोनपुर में महाशिवरात्रि शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर बैठक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर में महाशिवरात्रि को निकलनेवाले शोभा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर 8 फरवरी को बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता सुरेश नारायण सिंह जबकि संचालन राजीव मुनमुन ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में शोभा यात्रा निकाली जायेगी।

बैठक में विधायक विनय कुमार सिंह, बाबा हरिहरनाथ न्यास समिति के कोषाध्यक्ष मिथलेश कुमार, महाशिवरात्रि शोभायात्रा कमिटी अध्यक्ष धर्मेंद्र राय, संयोजक राजीव मुनमुन, सदस्यों में शामिल राहुल सिंह, जयंत कुमार सिंह, बबलू सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा महेश कुमार, अभिमन्यु सिंह, सुबोध कुमार सिंह, संजीव रंजन, घनश्याम सिंह, राकेश सिंह, राजेश कुमार, महेश भगत, मुखिया दिनेश राय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि शोभायात्रा को भव्य, अनुशासित और श्रद्धापूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *