Advertisement

विभिन्न मांगों को लेकर आज के धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर किसानों की रात्री बैठक

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। किसान रजिस्ट्री में वंशावली लागू करने, मनरेगा में किया गया बदलाव वापस लेने, बिजली एवं बीज विधेयक वापस लेने, केसीसी लोन माफ करने, खेत तक सिंचाई की व्यवस्था करने, गंडक नदी परियोजना में अधिग्रहित भूमि एवं मकान का चार गुणा मुआवजा देने आदि मांगों को लेकर 9 फरवरी को अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की जायेगी। धरना-प्रदर्शन में बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने के उद्देश्य से ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 26 में बीते 7 फरवरी को क्षेत्र के किसानों की रात्री बैठक का आयोजन किया गया।

किसान महासभा के ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, मंजीत कुमार, मोतीलाल सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, संजय शर्मा, विष्णुदेव कुमार, मकसुदन सिंह, कैलाश सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान बैठक में भाग लेकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया। उक्त जानकारी 8 फरवरी को भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *