गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। जिला स्थापना दिवस के 53वें वर्षगांठ पर पूरे वैशाली जिले भर में 8 फरवरी को कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित 53वें वैशाली जिला महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में जनकल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी पहल की गई। इस अवसर पर जिला अतिथि गृह हाजीपुर में भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान द्वारा अस्थमा (टीबी) मरीजों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया। साथ ही लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे एवं आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराए गये
जिले के 53वें स्थापना महोत्सव के अवसर पर वैशाली जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित अक्षयबट राय स्टेडियम में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था।प्रतियोगिताओं के विजेताओं को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह, पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, लालगंज विधायक एवं उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में वैशाली जिले का 53वां स्थापना महोत्सव के अवसर पर 8 फरवरी की शाम बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह, लालगंज विधायक संजय सिंह, उप विकास आयुक्त वैशाली एवं एडीएम वैशाली द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर जिले के प्रसिद्ध कलाकारों एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ताराकांत सिंह द्वारा स्वागत गीत एवं बज्जिका गीत की प्रस्तुति, जेटी उच्च विद्यालय बहुआरा के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना पर नृत्य, आदर्श चेतना सेवा संस्थान हाजीपुर द्वारा लोकगीत अन्तर्गत चैता, पुतुल एण्ड ग्रुप द्वारा लोकगीत एवं देशभक्ति गीत, बीपीएस हसनपुर महनार द्वारा लोक नृत्य, हेना प्रवीण द्वारा शास्त्रीय नृत्य, उच्च विद्यालय साईंन पटेढी बेलसर द्वारा कजरी, राज्य संपोषित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हाजीपुर द्वारा राजस्थानी नृत्य घूमर, अमित कुमार द्वारा लोकगीत जेहन किशोरी मोर, जेटीउच्च विद्यालय बरुआ बहुआरा द्वारा नृत्य मेरी नस-नस तार कर दो, मोनी जयसवाल द्वारा लोकगीत अमवा महुअवा, उच्च विद्यालय करताहां लालगंज के बच्चों द्वारा भांगड़ा नृत्य, मिथलेश एण्ड ग्रुप द्वारा लोकगीत चैती, प्रतिभा कुमारी द्वारा गजल फिर गुलाबों का मौसम, आम्रपाली कला जत्था द्वारा बाल्मीकि ने रची रामायण एवं अमरेश कुमार राय द्वारा लोकगीत बांसुरिया कईसे बाजी रे की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। जिले के सभी प्रखंडों में प्रशासनिक स्तर पर वैशाली जिला का 53वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।
![]()













Leave a Reply