अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण पुलिस के यातायात थाना द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनता को जागरूक करने के उद्देश्य से 13 जनवरी को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सारण जिला के हद में प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में आम जनता की उपस्थिति रही।
आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने के संबंध में प्रभावी संदेश दिया गया।
इस अवसर पर यातायात थाना के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा आमजन को यह भी बताया गया कि यातायात नियमों का पालन न केवल कानूनी दायित्व है, बल्कि यह स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहिवासियों से सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की गई। कहा गया कि सारण पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जन- जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
![]()













Leave a Reply