Advertisement

भाकपा माले का शाहपुरा बघौनी शाखा सम्मेलन संपन्न, नौशाद तौहीदी चुने गये सचिव

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले का समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के शाहपुर बघौनी शाखा सम्मेलन 12 जनवरी को आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड कमिटी सदस्य मो. एजाज ने की।

जानकारी के अनुसार भाकपा माले समस्तीपुर जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा के पर्यवेक्षण एवं माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के आतिथ्य में वार्ड 11 में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नौशाद तौहीदी को शाखा सचिव चुन लिया गया।

मौके पर शाद तौहीदी, वलाम तौहीदी, मुखलिश तौहीदी, मिन्हाजुल हक, मो. राशिद हुसैन, मो. आले, अकदस तौहीदी, फैयाज तौहीदी, शहवाज तौहीदी आदि उपस्थित थे।
सम्मेलन के बाद नई कमिटी के शाखा सदस्यों को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाकपा माले आंदोलन की पार्टी है।

पीड़ित को न्याय दिलाने, मौलिक अधिकार की रक्षा, जोर-जुल्म एवं लूट-भ्रष्टाचार के खिलाफ ताजपुर में भाकपा माले अनवरत संघर्षरत रहीं है और आंदोलन के माध्यम से हजारों पीड़ित-परेशान को न्याय दिलाई है। ताजपुर में भाकपा माले को और अधिक मजबूत बनाकर न्याय आंदोलन तेज किया जाएगा।

उन्होंने थर्ड डिग्री टार्चर करने वाले पुलिस-अधिकारी एवं घूसखोर अंचल राजस्व कर्मचारी राॅबिन ज्योति पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के कर्पूरीग्राम आगमन पर आगामी 24 जनवरी को मुख्यमंत्री के समक्ष आंदोलन के माध्यम से मुद्दा उठाने की घोषणा की। भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा ने मधेपुरा में हिना प्रवीन दुष्कर्म- हत्याकांड की निंदा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में बंद करने एवं बढ़ते हत्या-अपराध-दुष्कर्म की घटना पर रोक लगाने की मांग की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *