Advertisement

बुद्धिजीवी विचार मंच द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए मंत्री

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद बीते 11 जनवरी को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट गेस्ट हाउस में बुद्धिजीवी विचार मंच तेनुघाट द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए।

इस दौरान मंत्री ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। मंत्री ने उपस्थित सभी गणमान्य जनों को नववर्ष की शुभकामना और बधाई दी। साथ ही बुद्धिजीवी विचार मंच से जुड़े सभी सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए साधुवाद दी। मौके पर मंत्री ने कहा कि नववर्ष आत्ममंथन, संकल्प और सकारात्मक परिवर्तन का अवसर होता है। समाज के समग्र विकास में बुद्धिजीवियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कहा कि विचार, संवाद और रचनात्मक सहभागिता के माध्यम से ही समाज को सही दिशा दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आदिवासी, मूलवासी और शोषित समाज के अधिकारों के लिए जो ऐतिहासिक संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। उस समय उन्होंने महाजनी प्रथा के खिलाफ अकेले लडाई लड़ी। उनके विचार सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की रक्षा का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी समाज किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ होता है, जो सकारात्मक सोच और रचनात्मक संवाद के माध्यम से समाज को नई दिशा देता है। कहा कि राज्य सरकार झारखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने कहा कि आज बुद्धिजीवी विचार मंच द्वारा आयोजित मिलन समारोह में शामिल होना उनके लिए गर्व की अनुभूति है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने मंत्री का स्वागत करते हुए बुद्धिजीवी विचार मंच की भूमिका की तारीफ की तथा कहा कि यह बहुत ही अच्छा कार्यक्रम है। कहा कि हमें उम्मीद है कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे।

एआईएसएमजेडब्लूयू के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि नववर्ष मिलन समारोह का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। कहा कि आज के समय में पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें कई तरह की चुनौतियों और जोखिमों का सामना करना पड़ता है।

पत्रकारों के संवर्धन, सुरक्षा और सम्मान के लिए ठोस नीति और प्रभावी कानून की आवश्यकता है, ताकि वे बिना भय के निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर सकें। कहा कि संगठन पत्रकारो ने हितों की रक्षा और उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार संघर्ष करता रहेगा। बुद्धिजीवी विचार मंच संचालन समिति द्वारा इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बुद्धिजीवी विचार मंच संचालन समिति के नरेश प्रसाद श्रीवास्तव, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, प्रशांत सिन्हा, मुकेश कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, शैलेष चन्द्र, तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, वेंकट हरि विश्वनाथन, तेनुघाट थर्मल पावर प्लांट के एमडी सह महाप्रबंधक अनिल कुमार शर्मा, डीजीएम अशोक कुमार, बेरमो के अवर निबंधक पदाधिकारी रितु रंजन, जेल अधीक्षक अरुणाभ, डॉ कुंदन राज, डॉ जितेन्द्र कुमार, पेटरवार सीओ अशोक राम, गोमिया सीओ आफताब आलम, जरीडीह इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र कुमार, आदि।

बेरमो इंस्पेक्टर रोहित कुमार, जेलर नीरज कुमार सहित बेरमो अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी, झामुमो बोकारो जिला सचिव मुकेश महतो, केंद्रीय सदस्य मनोहर मुर्मू, अमित पासवान, धनंजय सिंह, ललिता देवी, ललन केवट, बबली सोरेन, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, बंबी सिंहा, रजनीश प्रसाद, दीपक गुप्ता, प्रीतम यादव, राजेंद्र नायक, पंकज नायक, जितेन्द्र यादव, बृजेश ठाकुर, संजय शर्मा, मुखिया अरविंद मुर्मू, गंगा तुरी, आरुणि प्रकाश श्रीवास्तव, हीरा सफी, मिथुन चंद्रवंशी, प्रविंद पांडेय, अमित दत्ता, अरुण मांझी, दिनेश बनर्जी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *