एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कार्मेल स्कूल करगली का नाम एक बार फिर रौशन हुआ है।
जानकारी के अनुसार सीबीएसई द्वारा आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता परीक्षा में कार्मेल स्कूल करगली में कक्षा दसवीं के छात्र शिशांक प्रियदर्शी ने रांची जोन में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है। शिशांक के इस सफलता से विद्यालय में खुशी और उल्लास का माहौल।
इसे लेकर विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर शेरिन जोसेफ ने 12 जनवरी को शिशांक को शॉल तथा पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया। छात्र शिशांक ने विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक गण और अपने माता-पिता का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद देते हुए कहा कि इन सभी के मार्गदर्शन से आज वह इस मुकाम को हासिल कर पाया है।
प्राचार्या ने बधाई एवं शुभकामना देते हुए बताया कि विद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण है, जब विद्यालय का एक छात्र सीबीएसई द्वारा आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता में संपूर्ण झारखंड में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है।
![]()













Leave a Reply