Advertisement

सीसीएल सीकेएस ढ़ोरी क्षेत्र द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढ़ोरी क्षेत्र द्वारा 12 जनवरी को ढोरी खास के समीप दामोदर नदी तट पर वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने लजीज व्यंजन का जमकर लुफ्त उठाया। इस दौरान सीसीएल सीकेएस द्वारा आगंतुक तमाम अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर एसडीओसीएम पीओ शैलेश प्रसाद ने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी शक्ति होती है। संगठन से जुड़ कर रहना स्वयं ही बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ खासकर कोयला क्षेत्र के मजदूर के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। इसमें वह अब तक सफल रही है।

सीकेएस केंद्रीय उपाध्यक्ष व सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि वार्षिक मिलन समारोह तथा वनभोज एक बहाना है। सभी साथियों को आपस में मिलने का और अपने दु:ख दर्द को एक दूसरे से साझा करने का उचित मंच है।

यूनियन के सीसीएल सचिव कुलदीप और ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की परंपरा त्याग, तपस्या और बलिदान पर आधारित रहा है। किसी एक पर उत्तरदायित्व सौंपना उचित नहीं होगा। सबको मिलकर संगठन को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के दिल में उतर कर उनकी समस्याओं को समझना होगा, तभी संगठन की सदस्य संख्या बढ़ पाएगी। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।

मौके पर एसडीओसीएम मैनेजर राजीव कुमार, सेल ऑफिसर जसपाल कुमार, सेफ्टी आफिसर कृपा शंकर द्विवेदी, यूनियन की ओर से सन्त सिंह, राजेश पासवान, बिरेन्द्र गुप्ता, नुनुचंद महतो, बुधन प्रसाद नोनिया, भुनेश्वर, गणपत, प्रतोष कुमार रॉय, गौतम लोहार, रंजीत कुमार, मोती लाल चौहान आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *