Advertisement

हजरत पत्थर शाह बाबा का सलाना उर्स श्रद्धा और अकीदत के साथ मना

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह बाजार स्थित हजरत पत्थर शाह बाबा का सालाना उर्स श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित उर्स के मौके पर 12 जनवरी को बाबा पत्थर शाह के मजार पर जियारत व चादरपोशी के लिए काफी संख्या में अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ा पड़ा। शाम को सबसे पहले कमेटी की सरकारी चादर चढ़ाया गया, इसके बाद आम जनों का चादर चढ़ाने का सिलसिला देर रात्रि तक चलता रहा। जियारत व चादरपोशी करने के लिए बेरमो कोयलांचल‌ के विभिन्न क्षेत्रों सहित कई शहरों व गांवों से बाबा के अकीदतमंद यहां पहुंचे थे। इस दौरान शाम होते ही मजार परिसर में बाबा के अकीदतमंदों से पूरा जरीडीह बाजार पट गया।

इस अवसर पर लगाए गए लाउडस्पीकर से कव्वाली व नातिया कलाम की सदाएं गूंज रही थी। मजार को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। मजार पहुंचने वालों ने नजराने अकीदत पेशकर चादर चढ़ाई और फातिहा पढ़ी। उर्स में हिन्दू, मुस्लिम सहित सभी राजनीतिक दलों के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ श्रद्धापूर्वक बाबा के दरबार में हाजिरी देकर अपनी अपनी मन्नतें मांगी। देर रात्रि तक काफी संख्या में महिला, पुरुषों का आना जारी था।

उर्स के मौके पर गांधीनगर पुलिस प्रशासन और मजार कमेटी के वॉलिंटियर्स शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिखे। मजार कमेटी के सभी सदस्य उर्स को कामयाब बनाने के लिए सक्रिय रहे। देर रात्रि जलसा और नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। उर्स को सफल बनाने में मजार कमेटी के सरपरस्त आबिद हुसैन, अध्यक्ष फिरोज कुरैशी, सचिव रिज्जू खान, जावेद सिद्दीकी, वाजिद अली, मोहम्मद इमरान, शान कुरैशी सहित सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *