बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगा नया संबल
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार में स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक और सार्थक कदम उठाते हुए लोकनायक जयप्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान (एलएनजेपीआईटी) छपरा में आगामी 25 जुलाई को बिहार आइडिया फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बिहार सरकार के उद्योग विभाग और जिला उद्योग केंद्र सारण के सहयोग से संपन्न होगा।
यह फेस्टिवल पूरे राज्य में चल रहे बिहार आइडिया फेस्टिवल अभियान का अभिन्न हिस्सा है, जिसके तहत बिहार के 38 जिलों से 10 हजार से अधिक व्यावसायिक और नवाचार आधारित विचारों (बिजनेस आइडिया) को आमंत्रित किया जा रहा है। एलएनजेपीआईटी छपरा में आयोजित यह कार्यक्रम इस अभियान की सारण ज़िले में प्रमुख कड़ी है।
युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों पर विशेष ध्यान जाना उद्देश्यों में शामिल है। इस पहल का उद्देश्य बिहार के युवा वर्ग, महिलाओं, अनुसूचित जाति और जनजाति समुदायों में छिपी उद्यमशीलता क्षमता को सामने लाना है। चुने गए विचारों को न केवल विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा, बल्कि उन्हें ₹10 लाख तक की ब्याज मुक्त वित्तीय सहायता, मेंटरिंग, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

इसका मुख्य आकर्षण यह है कि ₹10 लाख तक की सीड फंडिंग के लिए सीधे प्रवेश का अवसर एवं ₹3 लाख मूल्य के एक्सेलेरेशन प्रोग्राम में चयन की संभावना है। यदि पात्रता हो तो उद्योग विभाग द्वारा संचालित आई सीड पाठ्यक्रम में नामांकन भी होगा। विषय विशेषज्ञों एवं उद्योग दिग्गजों से व्यक्तिगत मेंटरशिप और सरकारी योजनाओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। डिजिटल पोर्टल और क्यूआर कोड के माध्यम से आइडिया सबमिशन सुविधा भी मिलेगी।
![]()













Leave a Reply