ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत के मुखिया पति सह समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना ने अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो एवं अंचल अधिकारी पेटरवार को पत्र प्रेषित कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
प्रेषित पत्र में समाजसेवी श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी बेटी आरोही रानी की मृत्यु आरोपियों की लापरवाही के कारण हो गई, परंतु लगभग डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक नामजद किसी भी आरोपी की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई।

मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण अपने शुभचिंतकों के साथ अनुमंडल मुख्यालय के मुख्य द्वार पर आगामी 25 जुलाई से तब तक हड़ताल पर बैठेंगे, जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार ना हो जाए। ज्ञात हो कि, समाजसेवी के इस आवेदन के बाद तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के अधिवक्तागण, समाज सेवी, व्यवसायी वर्ग का भी उन्हें समर्थन मिल रहा है।
![]()













Leave a Reply