Advertisement

पीओएच निर्माण, रेल गुमटी पर ओवरब्रीज निर्माण की मांग को लेकर जुलूस व् सभा

पेपर मील, चीनी मील की तरह खत्म नहीं होने देंगे रेल कारखाना-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर पेपर मील, चीनी मील की तरह रेल कारखाना खत्म होने नहीं देंगे के नारे के साथ रेल कारखाना में पीओएच डब्बा निर्माण शुरू करने, भोला टाकीज, मुक्तापुर एवं अटेरन चौक रेल गुमटी पर ओवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-हाजीपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम एवं दलसिंहसराय-पटोरी नई रेल लाईन को मंजूरी देने, स्टेशन से आरएमएस हटाने की साज़िश बंद करने आदि मांगों को लेकर 23 जुलाई की संध्या समस्तीपुर रेल विस्तार एवं विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर के माधुरी चौक राम-जानकी मंदीर परिसर से जुलूस निकाला। जुलूस माधुरी चौक के आसपास का क्षेत्र भ्रमण करते हुए पुनः माधुरी चौक स्थित चौराहा पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।

सभा की अध्यक्षता मंच के सदस्य सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। सभा को राजद के राम विनोद पासवान, शाहीद हुसैन, राकेश कुमार ठाकुर, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, परमानंद मिश्र, डोमन राय, भाकपा के सुधीर कुमार देव, सुनील कुमार देव, माकपा के रघुनाथ राय, रामसागर पासवान, भाकपा माले के जीबछ पासवान, उपेंद्र राय, जीतेंद्र कुशवाहा, दीनबंधु प्रसाद, सुनील कुमार दूबे, रेल ट्रेड यूनियन के नेता अरविंद कुमार, संतोष कुमार निराला, शंकर साह, सुरेंद्र राम, विनोद शर्मा, शम्भू राय, अशोक कुमार, मनोज कुमार राय, पिंकू पासवान, आइसा के सुनील कुमार आदि ने संबोधित किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंच के सदस्य सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि समस्तीपुर रेल कारखाना को पेपर मील, चीनी मील की तरह समाप्त करने की साज़िश की जा रही है, जबकी सर्वे टीम कारखाना के लिए परित्यक्त मकान को तोड़कर जमीन को कारखाना मद में पर्याप्त माना है‌। उन्होंने कहा कि पीओएच डब्बा निर्माण के लिए पूर्व में 64 करोड़ से अधिक रूपये का आवंटन भी मिल चुका है।

डब्बा निर्माण का ऑर्डर भी मिल चुका है, बाबजूद इसके पीओएच डब्बा निर्माण कार्य शुरू नहीं किये जाने से साज़िश की बू आ रही है। कहा कि समस्तीपुरवासी सकते में हैं कि वर्ष 1881 में स्थापित रेल कारखाना जो समस्तीपुर का धरोहर है, को पेपर मील, चीनी मील की तरह समाप्त करने या कहीं और स्थानांतरित करने की साज़िश तो नहीं की जा रही है। सभा में आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कारखाना को बचाने समेत अन्य मांगों को लेकर आगामी 22 सितंबर से शुरू अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आंदोलन में भाग लेकर समस्तीपुर वासियों से सफल बनाने की अपील की।

इस अवसर पर एक विशेष भेंट में भाकपा माले नेता व् आंदोलनकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने तल्ख़ लहजे में समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ला का सुरते हाल को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर नगर निगम के मेयर, उप मेयर या आयुक्त जिंदा है या उपरोक्त के पास आँख है या नहीं? कहा कि सभी का सिर्फ लूटने पर ही ध्यान रहेगा या जनकल्याण पर भी? उन्होंने कहा कि विवेक विहार मुहल्ला का नाला उड़ाही नहीं होने से नाले का बदबूदार पानी सड़क पर बह रहा है। बावजूद इसके सत्ताधारी पार्टी भाजपा-जदयू-एलजेपी से जुड़े नेताओं को शर्म भी नहीं आती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *