एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड में डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद कैलाश कुजूर, विनय तिग्गा, और संतोष कुंकल को श्रद्धांजलि देकर संकल्प दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
उपरोक्त बाते 23 जुलाई को झारखंडी सुचना अधिकार मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष सह आदिवासी मुलवासी जनाधिकार मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने कही। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई 2002 को डोमिसाइल स्थानीयता आंदोलन में अपने हक, अधिकार, अस्तित्व और राज्य की नौकरियों में हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करते हुए आदि।
अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारी शहीदों कैलाश कुजूर, विनय तिग्गा और संतोष कुंकल की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा के माल्यार्पण त्रिमूर्ति चौक मेकॉन कॉलोनी में 24 जुलाई को शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए जाएंगे। साथ ही, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों और डोमिसाइल नीति को लेकर संकल्प लिया जाएगा।
नायक ने कहा कि हम सभी क्रांतिकारी साथियों, सामाजिक संगठनों और झारखंडी जनता से इस आयोजन में शामिल होकर शहीदों के बलिदान को याद करने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के संकल्प में सहभागी बनने की अपील करते हैं।
![]()













Leave a Reply