Advertisement

हाजीपुर के रंगीला चौक पर भयानक सड़क हादसा, ट्रक व् हाईवा में भिड़ंत

ट्रक व् हाईवा बना आग का गोला, ड्राइवर-खलासी सहित तीन जिंदा जलकर खाक

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में हाजीपुर-महुआ मुख्य पथ के रंगीला चौक सुभई के समीप 23 जुलाई की संध्या एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

यहां महुआ की ओर से आ रही एक खाली ट्रक और हाजीपुर से महुआ की ओर जा रहे बालू लदे एक हाईवा की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। वहीं ट्रक के पीछे से आ रहे सीएनजी टेंपो और बोलेरो के बीच भी टक्कर होने से सीएनजी टेंपो का टैंकर ब्लास्ट कर गया, जिससे ट्रक और हाईवा सहित टेंपो और अन्य गाड़ियों में भीषण आग लग गयी।

देखते देखते आग विकराल रूप ले लिया, जिससे ट्रक और हाइवा के ड्राइवर और खलासी को गाड़ी से उतरने का मौका नहीं मिला और दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक खलासी की भी जान चली गई है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय रहिवासियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में पलक झपकते ही आग लग गई।

आग की लपटें आसमान तक पहुंच गईं और तेज धमाके के साथ चारों ओर घना धुआं फैल गया। आसपास के रहिवासी व् राहगीर कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दोनों वाहनों के चालक आग की चपेट में आ गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। बताया जाता है कि उक्त घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर से तीन दमकल की गाड़ियां और एक महुआ से पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई।

लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद दोनों ओर सड़क पर जाम लग गया। घटना की सूचना पर जिला मुख्यालय से जिलास्तरीय कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक महुआ के रानी पोखर से गेहू खाली कर हाजीपुर की तरफ जा रहा था, जबकि हाइवा हाजीपुर की तरफ से बालू लोड कर महुआ की तरफ जा रहा था।

इस दौरान रंगीला चौक के निकट तीखा मोड़ होने के कारण दोनों तेज रफ्तार वाहन जबतक वाहन पर नियंत्रण करते तबतक ट्रक और हाईवा की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक में आग लग गई। बताया गया है कि मृतक ट्रक चालक सारण जिला के हद में नयागांव थाना क्षेत्र के नया गांव डुमरी रहिवासी कन्हाई राय के 41 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव राय एवं उनके पुत्र रितिक कुमार बताया जा रहा है। जबकि हाइवा के मृत चालक की पहचान नही हो पाया है। उक्त घटना में कुछ और के घायल और मरने की भी अपुष्ट सूचना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *