बोकारो के मे आई हेल्प यू फाउंडेशन ने बिछड़ी महिला को परिवार से मिलाया
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो की मे आई हेल्प यू फाउंडेशन की टीम ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला पूजा घोष को सात महीने बाद उसके परिवार से मिलाया।
फाउंडेशन के अनुसार पूजा घोष सरायकेला के केंड्रा गांव की रहने वाली हैं, जो मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण भटकते हुए बोकारो पहुंच गई थीं। वह बीते सात महीनों से अपने घर से लापता थी। परिवार ने उन्हें ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बीते दिनों महिला थाना बोकारो की प्रभारी मीरा लकरा ने इस मामले में मे आई हेल्प यू फाउंडेशन से संपर्क किया। संस्था के सदस्य अभिजीत कुमार (बिट्टू) ने महिला की मदद की और उनका एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो वायरल हुआ और वह महिला के पड़ोसी तक पहुंचा। पड़ोसी ने वीडियो उनकी बेटी को दिखाया। बेटी ने तुरंत संस्था से संपर्क किया। इसके बाद पूजा घोष को उनके पति और बेटी को सौंप दिया गया।
मां-बेटी की सात महीने बाद हुई यह मुलाकात बेहद भावुक रही। मौके पर मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। इस कार्य में सहयोग देने वाले बोकारो एसडीओ प्रांजल ढाँढ़ा, महिला थाना प्रभारी मीरा लकरा, शर्मिला मांझी, चौरसिया बाबा, चास नगर निगम के प्रवीण कुमार, लक्ष्मण कुमार सहित मे आई हेल्प यू फाउंडेशन की पूरी टीम का आभार प्रकट किया गया।
![]()













Leave a Reply