रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के ग्राम सिंहपुर टोला गोरियाकुदर के अमित कुमार महतो ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा (जून 2025) में खोरठा भाषा में नेट जीआरएफ क्वालीफाई किया है।
बता दे कि अमित ने राजकीयकृत क्षेत्रनाथ प्लास टू उच्च विद्यालय हरनाद से मैट्रिक व स्नातक की पढ़ाई हजारीबाग, बीएड की पढ़ाई डॉ सी सी महतो टीचर ट्रेनिंग कॉलेज चास (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद) से तथा स्नाकोत्तर प्रथम वर्ष मारवाड़ी कॉलेज राँची से अध्ययनरत है।
अमित को अब खोरठा भाषा के विकास और समृद्ध बनाने के लिए सहयोग एवं योगदान मिल सकेगा। साथ ही झारखंड ऑनलाइन उर्मिला भारती क्लासेस के वे संस्थापक भी है। वर्तमान में अमित विद्यार्थीयो को निःशुल्क प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करा रहे हैं। साथ ही इस सफलता का श्रेय पिता सुकदेव महतो, जेठा इन्द्रनाथ महतो (शिक्षक), डॉ तारकेश्वर सिंह मुंडा, डॉ अवध बिहारी महतो, डॉ उपेन्द्र कुमार महतो, डॉ अमित कुमार चौधरी, प्रो. नागेश्वर महतो, शिवचरण महतो समेत कई गणमान्य जनों के श्रेय का आशीर्वाद रहा है।
![]()













Leave a Reply