Advertisement

मिलन समारोह को सफल बनाने हेतु आजसू कार्यकर्ताओं की बगियारी में बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगियारी स्थित किसान प्रशिक्षण भवन में 22 जुलाई को आजसू पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र महतो ने की।

बैठक में आगामी 26 जुलाई को बोकारो के टाउन हॉल में आयोजीत आजसू पार्टी का सांगठनीक विस्तार व मिलन समारोह को सफल बनाने हेतु भावी रणनीति बनाई गई। इस मिलन समारोह के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो होंगे। साथ मे गिरिडीह सांसद सहित मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो के अलावे आजसू पार्टी के वरीय पदाधिकारी उपस्थित होंगे।

आज की बैठक में मुख्य रूप से गोमियां के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अपने अभिभाषण में उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई सुझाव कार्यकर्ताओ को दिए।बैठक में उमेश जायसवाल, अशोक सिंह, अखिलेश्वर महतो, करण महतो, श्यामल झा, सोमर महतो, चंद्र मोहन महतो, इब्राहीम अंसारी, मधु सूदन झा, शिशुपाल महतो, संजय जायसवाल, राजेश मुर्मू, रामकिंकर महतो, गुडू महतो, ललन महतो, मनोज महतो, सुरेश नायक, कपिल महतो, सरोज महतो, संदीप कुमार महतो आदि उपस्थित थे। संचालन प्रखंड सचिव उमेश कुमार महतो ने की जबकि धन्यवान ज्ञापन उमेश जायसवाल ने की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *