
विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के विस्थापितों ने आंदोलन के लिए कमर कस ली है। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित विस्थापितों ने इसे लेकर 22 जुलाई को बैठक की है।
जानकारी के अनुसार गोमिया के निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज के विस्थापितों की बैठक पलिहारी गुरूडीह पंचायत भवन में आयोजित किया गया। अध्यक्षता विस्थापित संघर्ष समिति गोमिया के अध्यक्ष विनय महतो ने की। बैठक में भारी संख्या में रेल ओवरब्रिज से होने वाले विस्थापित मौजूद थे।
बैठक में उपस्थित विस्थापित संघर्ष समिति के सचिव राकेश कुमार ने कहा बीते 14 जुलाई को विस्थापितों, डीवीसी के अधिकारियों, रेल अधिकारियों की बहुपक्षीय वार्ता अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी आफताब आलम की मौजूदगी में हुई थी। उक्त बैठक में डीवीसी की ओर से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं पेश किया गया, जिससे यह साबित हो कि उन्होंने उक्त जमीन का अधिग्रहण किया है।
अथवा विस्थापितों को मुआवजा का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि डीवीसी का बहाना बनाकर अंचल कार्यालय में भु-धारी प्रमाण पत्र जो विस्थापितों को जारी होना है उसे रोका गया है। बैठक में तय किया गया कि विस्थापितों के पास अपने हक और अधिकार लेने के लिए आंदोलन ही अंतिम विकल्प बचता है। कहा गया कि आगामी 3 अगस्त को विस्थापित संघर्ष समिति गोमिया के नेतृत्व में विस्थापितों की बड़ी बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में आसपास के विस्थापितों को भी शामिल किया जाएगा। बैठक के तुरंत बाद गोमिया अंचल कार्यालय में विस्थापित संघर्ष समिति के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा।
![]()













Leave a Reply