एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन के केंद्रीय सचिव हरखलाल महतो ने बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम के कार्मिक प्रबंधक पर भेदभाव का आरोप लगाया है।
एसडीओसीएम कल्याणी परियोजना पदाधिकारी को यूनियन के केंद्रीय सचिव ने पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि मजदूरों के पदोन्नति में कार्मिक प्रबंधक द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। महतो ने पत्र में कहा है कि जिनका प्रमोशन ऑर्डर निकाला जाता है उसका लिस्ट कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर नहीं लगाया जाता है। उन्होंने कहा है कि जनवरी 2025 में मोहम्मद कलीमुद्दीन ईपी वेल्डर ग्रेड -1ए, पीआईएस क्रमांक-1418 5789 आफ एसडीओसीएम में फोरमैन पोस्ट में सिलेक्शन किया गया। वह वेल्डर पद पर नियुक्त हुआ था।

लेकिन 15 वर्ष से कंपनी के उस पद पर काम नहीं करता था, फिर भी उसे चयनित कर फोरमैन ग्रेड – बी में 4.1.2025 को प्रोन्नत कर दिया गया है। इसका पत्र जीएम ऑफिस ढोरी से निकला, लेकिन डीपीसी एसडीओसीएम से हुआ, जो गलत है। इसका पत्रांक एसडीओसीएम/ PD/DPC/फार्म ऑर्डर 2025/28/68 है। उन्होंने कार्मिक प्रबंधक पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए महाप्रबंधक ढोरी से आग्रह किया है कि सही कर्मी को इस पद पर चयनित किया जाए।
![]()













Leave a Reply