ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित इंटर महाविद्यालय तेनुघाट में पेटरवार प्रखंड के घरवाटांड रहिवासी मनोज कुमार यादव द्वारा 22 जुलाई को आठ पंखा दिया गया।
इस अवसर पर घरवाटांड रहिवासी मनोज कुमार यादव ने बताया कि वह तेनुघाट इंटर महाविद्यालय से ही पढ़ कर पास हुआ और यहां के प्रोफेसर द्वारा उसे पढ़ाई करने में काफी मदद मिली। जिससे वह पढ़ कर आज सीसीएल में कार्य कर रहा है। इस कारण वह चाहता है कि यहां से पढ़ कर बच्चे अपने भविष्य को बनाए और उन्हें पढ़ने में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होती है तो उसे भी वह पूरा करने की कोशिश जरूर करेंगे।

वहीं महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बबलू कुमार सिंह ने बताया कि यह मानसिकता समाज में बहुत ही कम देखने को मिलता है कि वह दूसरे की मदद करने को तैयार रहता हो।
इस अवसर पर व्याख्याता गोविन्द नायक, काजल कुमार राय, पंकज कुमार, विशंभर कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, निरंजन राम, रमेश कुमार, रोशन कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply