Advertisement

साइबर अपराधियों से बचाव को ले टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के साहिबगंज में 22 जुलाई को साइबर अपराधियों से बचाव को लेकर टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन बोकारो जिला के हद में ढोरी स्थित महिला कल्याण समिति तथा ट्राई भारत सरकार द्वारा किया गया।

जानकारी के अनुसार भारत सरकार (सूचना और प्रसारण मंत्रालय) के सौजन्य से महिला कल्याण समिति ढोरी (बोकारो) द्वारा टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता के तहत साईबर अपराध, डिजिटल इंडिया के बढ़ते प्रभाव और खतरे के बारे में 22 जुलाई की संध्या जिला मुख्यालय साहिबगंज स्थित इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी व् सीडीपीओ सदर साहिबगंज प्रखंड बी एन टुडू ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह डिजिटल इंडिया का विकास और विस्तार हो रहा है। करोड़ो देशवासी हर तरह से इसका लाभ उठा रहे हैं, लेकिन इसका दुरपयोग भी बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जो एक चिंतनीय विषय है।

जिसमें साइबर अपराधो की बढ़ती घटनाओं ने कितने रहिवासी उपभोक्ताओं की खून पसीने की गाढ़ी कमाई को साइबर अपराधी दूर से ही बैठकर लाखों करोड़ों रुपयों की लूट मचा रहे हैं। कहा कि पहले सामने से चोरी, डकैती अथवा लूटपाट की जाती थी, जिनसे बचा जा सकता और पकड़ा भी जा सकता था। लेकिन अब तो बिना चाकू, छुरी और बंदूक के ये साइबर डाकू बिना आपको दिखे दूर से ही लूट ले रहे है।

इसके लिए स्टूडेंट्स से लेकर सरकारी, गैरसरकारी संस्थाओं, पदाधिकारियों, पुलिस प्रशासन, सरकार, राजनेताओं और साइबर विभाग को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
अध्यक्षता कर रहे इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल शंभू नाथ पाठक ने कहा कि आज के समय में छात्रों को मोबाइल और इंटरनेट का प्रयोग करते समय अत्यंत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वरना साइबर ठगो के शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को आज के इस आयोजन का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।

ट्राई भारत सरकार के उपभोक्ता संस्था कैग मेंबर झारखंड डॉ श्याम कुंवर भारती ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर व्यक्तिगत और परिवारिक जानकारी फोटो और वीडियो शेयर करने से बचना चाहिए। अपने एटीम कार्ड का पिन और ईमेल का पासवर्ड किसी को भी शेयर न करे। उन्होंने कहा कि अपना पासवर्ड भी जटिल बनाए, ताकि कोई हैकर उसे तोड़ न पाए। अनजान ऐप्स को बिना सोचे समझे डाउनलोड न करे।

अनजान विदेशी से दोस्ती न करे। ऑनलाइन लॉटरी के चक्कर में न पड़े। कहा कि ऑनलाइन बैंक केवाईसी हेतु अपने जरूरी कागजात न भेजे। सीधे बैंक जाकर हीं हाथों हाथ दे। फोन पर सीबीआई, इनकम टैक्स और बैंक ऑफिसर आदि के नाम से आने वाले फोन को इग्नोर करे। ये सभी फ्रॉड कॉल होते हैं।

भारती ने कहा कि किसी भी तरह के टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर जैसे जिओ, एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनल आदि की शिकायत होने पर उनके सर्विस सेंटर पर संपर्क करे। उचित कार्रवाई नहीं होने पर ट्राई अथवा मुझसे संपर्क करे।संस्था के कार्यकर्ता व् महिला कल्याण समिति साहिबगंज के फील्ड ऑफिसर रॉकी पंडित और राजू गुप्ता ने सफल आयोजन हेतु सराहनीय कार्य किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *