अवध किशोर शर्मा/सारण(बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के नयागांव में 22 जुलाई को स्थानीय राजद विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने शहीद प्रभु साह स्मारक का अनावरण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद विनोद जायसवाल एवं मोरवा (समस्तीपुर) विधायक रणविजय साहू ने भाग लिया। यहां सोनपुर के पूर्व प्रमुख मोहन शाह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा कार्यक्रम का संचालन महेश प्रसाद स्वर्णकार ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन सिंघही मुखिया वीरेंद्र साह द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने शहीद के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बड़ी बातें कही।
उन्होंने कहा कि शहादत सबको नसीब नहीं होता है। विशिष्ट अतिथि रणविजय साहू ने समाज को इसके लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि कितनी भारी संख्या में आप सभी चिलचिलाती धूप में शहीद के सम्मान में आए और इस स्मारक अनावरण कार्यक्रम का शोभा बढ़ाएं।
अनावरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख प्रतिनिधि सोनपुर पशुपति साह एवं दर्जनों रहिवासियों ने भाग लिया। साथ ही मंच से शहीद की धर्मपत्नी सुगिया देवी को और उनकी पतोहु को अंग-वस्त्र और माला देकर सम्मान पत्र के साथ सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply