एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आजसू पार्टी की मजबूतीकरण एवं आगामी 26 जुलाई को बोकारो में होने वाले कार्यकर्ता मिलन समारोह को सफल बनाने को लेकर 22 जुलाई को बोकारो जिला के हद में अतिथि भवन तेनुघाट में आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी।
बैठक में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्ता सहित पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा सहित अन्य शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ महतो ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गोमिया में भले ही हमलोग चुनाव हार गए हैं, लेकिन इसके बावजूद हमारे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।
आने वाले दिनों में हम और मजबूती के साथ पुनः जीत हासिल करेंगे, क्योंकि हम चुनाव हारे हैं, जनता के दिलो में अभी भी आजसू बसा है। कहा कि आप सभी कार्यकर्ता धैर्य बनाये रखें, आने वाला दिन आपका होगा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में तैयार योजनाओं को ही धरातल पर उतारा जा रहा है। वर्तमान विधायक व् मंत्री की अपनी कोई भी योजना अबतक गोमिया विधानसभा में नहीं दिखता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य के हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार का बोलवाला है।
मंत्री से लेकर समावेशी अधिकारी सभी भ्रष्टाचार में लिप्त है। कोयलांचल में कोयला, बालू, लोहा माफिया हावी है। राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जुलाई को बोकारो के टाउन हॉल में आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के नेतृत्व में मिलन समारोह में गोमिया विधानसभा क्षेत्र से तीन हजार से अधिक आजसू कार्यकर्त्ता सहित हजारों नये कार्यकर्त्ता शामिल होंगे, इसलिए हमें इसकी तैयारी में लगने की जरूरत है, ताकि कोई चूक न रहे।

केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि आजसू माटी से जुड़े झारखंडी जनमानस की पार्टी है। जो संघर्ष और सहनशीलता के लिए जानी जाती है। कहा कि जिस पार्टी में माटी से जुड़े साथी हैं, वो पार्टी कभी कमजोर नहीं हो सकती है। इसलिए कार्यकर्ता धैर्य बनाए रखे, निश्चित तौर से आने वाला दिन हमारा होगा। उन्होंने बोकारो के मिलन समारोह में बढ़ चढ़कर शामिल होने की उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की।
अध्यक्षता कर रहे आजसू प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो ने कहा कि कई मतलबी केवल अपने लाभ को लेकर समय के अनुसार जुड़ते है। ऐसे तथाकथित कार्यकर्ताओं को पहचानने की जरूरत है। वहीं नैनाटांड़ रहिवासी सुनील यादव ने वर्तमान गिरिडीह सांसद की क्षेत्र में सक्रियता नहीं होने की बात कही। पुर्व विधायक ने कहा कि सबकी अपनी अपनी देखने का नजरिया होता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के गोमिया प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो और संचालन प्रखंड सचिव मिन्हाज अंसारी ने किया। मौके पर जिप सदस्य अरविंद करमाली, तिलैया पंचायत रहिवासी पंकज कुमार चौधरी, हुरलूंग पंचायत के जानकी महतो, होसिर पूर्वी के सोहित कुमार, कंडेर के पारसनाथ महतो, पवन महतो, गोमिया के रविंद्र प्रसाद, वसंती देवी, सुनीता देवी, कुलदीप कुमार, संदीप स्वर्णकार, छोटू साव, सुनील यादव आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply