Advertisement

शहीद जवान की पत्नी को सरकार द्वारा दी गई ₹21 लाख की सहायता राशि

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में सराय थाना क्षेत्र के पौड़ा मदन सिंह रहिवासी राजस्थान के जैसलमेर में सेना के शहीद जवान पंकज कुमार रजक के घर बीते 21 जुलाई को वैशाली जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह पहुंची। उन्होंने शहीद की पत्नी, डेढ वर्षीय बच्ची, माता-पिता व अन्य परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।

इस अवसर पर बिहार सरकार की ओर से डीएम ने शहीद की पत्नी को प्रशस्ति पत्र और 21 लाख रुपये का चेक दिया। विदित हो कि, बीते 16 जुलाई को राजस्थान के जैसलमेर में तैनात जवान पंकज शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर 19 जुलाई को पौड़ा मदन सिंह गांव पहुंचा था और हाजीपुुर के कोनहारा घाट पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।

डीएम ने जिला प्रशासन की तरफ से शोकाकुल परिवार को सदैव सहयोग की बात कही व सभी को इस शोक की घड़ी में आपसी सहयोग व धीरज से काम लेने की अपील की। उन्होंने शहीद जवान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला पदाधिकारी के साथ जिला स्थापना वरीय उप समाहर्ता कुमार अनुज, थानाध्यक्ष सराय, विशेष कार्य पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बीडीओ लालगंज, सीओ लालगंज व जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *