Advertisement

हरलाडीह से कांवरियों का जत्था बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट बरई पंचायत के हरलाडीह मे बोल बम के जयकारे की गूंज के साथ 21 जुलाई कॉ देवघर बाबा नगरी के लिए कांवरियों का जत्था रवाना हो गया।

शिव भक्त झामुमो नेता उमेश महतो के नेतृत्व में कांवरियों ने सुल्तानगंज के लिए कुच कर गये। इससे पूर्व शिव भक्तों द्वारा बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है। बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है आदि जयकारे से पूरा गांव भक्तिमय हो गया था। जत्था में शामिल शिव भक्त कांवरियों ने बताया कि बोल बम के नारे के साथ यात्रा तय कर वे सभी बाबा बैजनाथ पर जलार्पण करेंगे। बाबा बैजनाथ पर जलाभिषेक के बाद बासुकिनाथ जाकर सभी जलार्पण करेंगे। कहा कि बाबा भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है। वे भक्तों की भुल कॉ भी स्वतः हीं माफ कर देते हैं।

मौके पर हेमलाल शर्मा, प्रेमचंद कुमार, सपन कुमार, रंजीत कुमार, बिक्कू कुमार, सुशीला देवी, मीना देवी, गोलू कुमार, सतीश वर्णवाल, प्रदीप वर्णवाल, वीरेंद्र वर्णवाल, पप्पू शर्मा, सोहा देवी, भगन तुरी, अंकित शर्मा सहित दर्जनों भोले भक्त बम मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *