एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो परियोजना से प्रभावित विस्थापितो और ग्रामीणों ने 21 जुलाई को बैठक की। अध्यक्षता विस्थापित नेता सोहनलाल मांझी तथा संचालन संजय कुमार गंझु ने किया।
इस अवसर पर बैठक में शामिल विस्थापितों को संबोधित करते हुए सोहनलाल मांझी ने कहा कि विस्थापित ग्रामीणों को नौकरी, पुनर्वास और उचित मुआवजा दिया जाए। विस्थापितों को परियोजना में रोजगार के अवसर प्रदान करन, परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना आदि पर चर्चा की गयी।
मांझी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 12 अगस्त से कारों परियोजना में अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से अजय कुमार गंझू, रंजीत महतो, मेघलाल गंझू सहित काफी संख्या में महिला – पुरूष शामिल थे।
![]()













Leave a Reply