प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में नावाडीह में 21 जुलाई को स्वर्गीय जगन्नाथ महतो मेमोरियल अस्पताल का भव्य उद्घाटन किया गया।
राज्य के महिला एवं बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा व् पूर्व मंत्री बेबी देवी, स्वर्गीय जगन्नाथ महतो के अनुज बैजनाथ महतो, पूर्व जिला सचिव जयनारायण महतो, 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष गणेश महतो उर्फ पारो, उप प्रमुख हरीलाल महतो, जिप सदस्य फूलमती देवी, मुखिया देवेंद्र कुमार महतो, किरण देवी, गीत देवी, पूर्व मुखिया गौरीशंकर महतो, रणविजय सिंह, झामुमो नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम हेंब्रम सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर अस्पताल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास आयोग अध्यक्षा बेबी देवी ने कहा कि यह अस्पताल स्वास्थ सुविधा के क्षेत्र मे एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे अब प्रखंड वासियों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रयास होना चाहिए कि अस्पताल में अमीरों के साथ गरीबों को भी बेहतर इलाज सुलभ हो। गरीब और बीपीएल वर्ग के लिए रियायत देने की व्यवस्था होनी चाहिए।

अस्पताल संचालक तारों महतो ने बताया कि अस्पताल में एंडोस्कोपी, दूरबीन से पित्त की पथरी, किडनी, पेशाब की नली, पेशाब की थैली में पथरी और प्रोस्टेट का ऑपरेशन उचित मूल्य पर किया जाएगा। साथ ही गरीब और बीपीएल वर्ग के मरीजो को इलाज में यथोचित छूट दी जाएगी। इससे पूर्व आयोग अध्यक्षा बेबी देवी ने अस्पताल पहुंचकर अपना रक्तचाप (बीपी) जांच कराई। मौके पर बोकारो जिला झामुमो युवा जिला सचिव तपेश्वर महतो, हरि महतो, भरत दास सहित कई गणमान्य आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply